अलीगंज (समर कुमार) प्रखंड के नमन विद्या पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रथम स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ लोजपा नेता सह दलित सेना के प्रदेश महासचिव सुभाष चन्द्र बोस व विधालय डायरेक्टर सह युवा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष वेद प्रकाश व विवेक कुमार ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को आगे बढने के लिए शिक्षित होना जरुरी है। शिक्षित होकर अपने समाज को विकास के रास्ते पर ले जाया जा सकता है।उन्होंने ने कहा कि हमारे देश का भविष्य बच्चे है।इसलिए हर लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।विधालय डायरेक्टर वेद प्रकाश ने कहा कि जब शिक्षा होगी तभी लोगों की विकास होगी।सभा को शौंडिक पंचायत समिति सचिव सह लोजपा नेता मुकेश कुमार ने कहा कि बच्चों को शिक्षा दिलाना हर अभिभावकों का कर्तव्य है। विधालय प्रिंसपल मनोज कुमार ने कहा कि नौनिहालो को शिक्षा देकर ही समाज को विकास के राहों पर ले जा सकते है। यजसवी श्री ,गोकुल की राह चली —- गीत गाकर दर्शको को भाव विभोर कर दिया। सुमन ,साक्षी ने रंगीला-रंगीला पर डान्स कर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। बच्चों द्वारा एक से एक बढ़कर गीत गाकर दर्शको को मंतमुगध कर दिया। स्कूल प्रशासन की ओर से आए सभी अतिथियों को अंग बस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव वाई पी सुमन , मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ,उपाध्यक्ष दिलीप महतो , छाञ -छाञा व अभिवावक के अलावे सैकड़ो लोग उपस्थित थे।