दधीचि देहदान समिति की हुई राज्य स्तरीय बैठक, समिति के संयोजक प्रदीप केसरी हुए सम्मानित।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जनादेश न्यूज़, जमुई (ब्यूरो अजीत कुमार/ कुमोद रंजन) रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर दधीचि देहदान समिति का प्रथम राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। मृत्यु को जीवन का अंत ना बनाएं उठाएं कदम करें संकल्प अंगदान का चुनें विकल्प जैसी महान समाज- कल्याणी विचारधारा को प्रसारित करने हेतु दधीचि देहदान समिति के द्वारा जन-जन तक उनकी मानसिकता में समा देना चाहती है। और हो क्यों नहीं यह विचारधारा ना केवल जीवित प्राणी को अपितु मृत्यु के बाद भी एक जीव का दूसरे जीव के काम आने का प्राकृतिक उपहार लिए पैदा हुआ है। इस विचारधारा को जन-जन तक प्रसारित करने के लिए दधीचि देहदान समिति के जमुई जिला संयोजक सह समाजसेवी प्रदीप केसरी अपने साथी- समाजसेवी के अपने साथी के साथ इस काम को भलीभांति अंजाम दे रहे हैं। ऐसे कल्याणकारी कर्तव्य को निर्वाह करने के उपलक्ष में दधीचि देहदान समिति के जिला संयोजक प्रदीप केसरी को बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के द्वारा उनके आवास पटना में सम्मानित किया गया। जनकल्याण से बढ़कर भला और कौन हो सकता है? ऐसी उनकी सोच है जिन्होंने लगातार रक्तदान तथा मृत्यु के बाद अंगदान करने का निर्णय लिया है, साथ ही लोगों से भी यह अनुरोध किया है कि अंगदान महादान है जिसे हर कोई स्वेच्छा पूर्वक मृत्यु के बाद भी किसी को जिंदगी दे सकता है। इस महान काम में संकल्प सूत्र भरने के लिए मोबाइल नंबर दिया है जो निम्न है संयोजक 8210261345, कार्यकारी अध्यक्ष 7004104985,9973151302,9631325267 के माध्यम से संपर्क साध कर अपने इस महान कार्य को पूर्ण करने का काम आमजन भी कर सकता है जिसकी प्रेरणा दधीचि देहदान समिति के साथ पूरा कर सकते हैं। इस महान कार्य के मौके पर जिला संयोजक सह समाजसेवी प्रदीप केसरी, कार्यकारी अध्यक्ष के साथ सचिव,महासचिव दिलीप साहू, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष शंकर साहू, उप सचिव राजकुमार केसरी, रंजीत शाह तथा अन्य गणमान्य लोग उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर उपस्थित थे।