80.15% स्टूडेंट पास, साइंस में सौरभ कुमार पहले स्थान पर; कॉमर्स में अंकित कुमार गुप्ता और आर्ट्स में संगम राज ने किया टॉप

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज बुधवार को कक्षा 12वीं (Bihar Board Intermediate Result 2022) के परिणाम जारी कर दिए हैं. जो छात्र बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम 2022 में बैठे थे, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस साल कुल 13,40,267 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें 10,65,950 पास हुए हैं.
बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने एकसाथ सभी तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के 12वीं के रिजल्ट जारी किया है. साथ ही साथ बारहवीं के टॉपर्स (BSEB 12th Toppers List) की घोषणा भी घोषणा की गई है. आर्ट्स विषय में गोपालगंज के संगम राज टॉपर, कटिहार की श्रेया इंटर सेकंड टॉपर और मधेपुरा की ऋतिका इंटर आर्ट्स की थर्ड टॉपर रहीं. इस खबर में नीचे आप तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट देख सकते हैं.बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के रिजल्ट और मार्क्सशीट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि बिहार बोर्ड की 12वीं के नतीजे आते ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. सभी संकायों में यानी कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में 5-5 टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई है. आपको बता दें कि पिछली बार आर्ट, साइंस, कॉमर्स तीनों ही स्‍ट्रीम में छात्राओं ने टॉप क‍िया था. इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट में छात्राओं की संख्या ज्यादा है.
होली से ठीक पहले 16 मार्च को ही दोपहर में 3 बजे बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में जारी किया गया है. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर उपस्थित थे.