विधान परिषद के नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी की गई। स्क्रूटिनी के उपरांत सभी 5 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध 

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहार विधान परिषद के नालंदा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन-2022 के अवसर पर आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री मिहिर कुमार सिंह की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर द्वारा नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी की गई।
स्क्रूटिनी के उपरांत सभी 5 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया गया।
इस अवसर पर प्रत्याशी/ निर्वाचन अभिकर्ता भी उपस्थित थे।