11 स्कूलों में नवी कक्षा की पढ़ाई का शुभारंभ सीएम ने किया

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। जिले के 11 पंचायत अभी भी हाई स्कूल विहीन है। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इन पंचायत के विधालयो में नवी की पढाई की व्यवस्था की शुरुआत की। मुख्य मंत्री द्वारा यह उद्धाटन पटना से वुर्चुअल मोड़ में किया गया। जिले के सभी विधालय में इस उद्धटन अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और इन विधालयो में पढाई के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षक मौजूद थे। सरकार के निर्देशों के अलोक में शिक्षा विभाग द्वारा इन विधालयो में उपस्कर, शिक्षक आदि की व्यवस्था कर दी गयी थी। सरकार द्वारा कोरोना संकट काल के बाद स्कूलों के खुलने के बाद अब यहाँ नवमी कक्षा की पढाई शुरू कर दी जाएगी। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के कोसरा, लोदीपुर, गगरी और पुरैना, शेखोपुरसराय प्रखंड के चरुयावा, घाटकुसुम्भा प्रखंड के पानापुर और माफो, बरबीघा प्रखंड के जगदीशपुर, पांक और सर्वा और अरियरी प्रखंड के चोढदरगाह मध्य विधालय को उच्च विधालय के रूप में उत्क्रमित कर हाई स्कूल का दर्जा प्रादान किया गया है। मुख्य मंत्री द्वारा उद्धाटन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा पहले से ही तैयारी चल रही थी। इन विधालयो को रंग विरंगे गुब्बारे से सजा दिया गया था. उद्धाटन को लेकर इन विधालय में उद्धाटन पट्ट भी लगाया गया था। इन विधालयो में नवमी की पढाई की व्यवस्था हो जाने पर इन गावो और पंचायत के लोगो में भी हर्ष देखा जा रहा था। अब इन गावों के बच्चो को मध्य विधालय के बाद पढाई के लिए गाव से दूर नहीं जाना पड़ेगा। उदघाटन के समय मध्य विद्यालय चोर दरगाह में डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान सतीश प्रसाद सिंह उपस्थित थे। जबकि बरबीघा प्रखण्ड के मध्य विद्यालय तोय में उद्घाटन के समय बीआरपी नवीन कुमार , सेवानिवृत शिक्षक गोवर्धन प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।