शेखपुरा। सोमवार को बीजेपी के प्रखर वक्ता, संकल्पित राजनेता,पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री स्व अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर शेखपुरा भाजपा कार्यालय मे पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की। समारोह में उपस्थित लोंगो ने स्व जेटली की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। समारोह मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिन्हा,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्त,जिला महामंत्री संजय सिंह उर्फ कारू सिंह,अरबिंद कुमार,जयप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल,अरबिंद कुमार,प्रदेश नेता आनन्द प्रकाश,मंडल अध्यक्ष मिर्तुन्जय कुमार,महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा सुलेखा कुमारी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु शेखर,आईटी सेल जिला सयोजक गौरव कुमार,पंचायती राज के जिला सयोजक अजय कुमार,कीड़ा प्रकोष्ठ जिला सयोजक अजय यादव,ओ बी सी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलराम कुमार आनन्द,युवा मोर्चा जिला महामंत्री रामजाने कुमार,शेखपुरा नगर युवा अध्यक्ष कृष्णमुरारी कुमार,युवा जिला उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे!