हवेली खड़गपुर में वाहन चेकिंग से हड़कंप।

जमुई
जनादेश न्यूज़ मुंगेर
मुंगेर (प्रशांत कुमार) एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर हवेली खड़गपुर, शामपुर, गंगटा क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार कर रहे थे। इन्होंने नगर क्षेत्र के अंबेडकर चौक, नंदलाल बसु चौक, सोहन लाल यादव, कच्ची मोड आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग की। इधर वाहन चेकिंग की खबर फैलते ही बिना कागजात के वाहन चलाने वाले चालकों में हड़कंप दिखा। वाहन चालकों से कुल ₹15000 जुर्माने भी वसूले गए अभियान में हवेली खड़गपुर थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार इंस्पेक्टर नईमुद्दीन, थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर, पप्पन कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।