बिहारशरीफ : कोरोना ने दुनिया के ज्यादातर देशों को चपेट में ले लिया है चीन से फैले इस वाइरस से अब यूरोप के देश और अमेरिका भी अछूते नहीं रह गए ईरान समेत इटली में भी हालात गंभीर हैं जहां 24 घंटे के अंदर इसके संक्रमण से डेढ़ सौ लोगों की मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं कोरोना वाइरस के संक्रमण का प्रकोप भारत में भी बढ़ता जा रहा है. जिसको लेकर भारत सरकार ही नहीं बल्कि राज्य सरकार भी अपनी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और इस वाइरस के प्रकोप को समाप्त करने के लिए लगातार अपनी ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है जिसके तहत लोगों को कोरोना वाइरस से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं. इधर नालंदा जिले में भी जोर शोर से इसके संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूकता चलाई जा रही है खुद नालंदा जिलाधिकारी भी इसके संबंध में बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं. सोमवार को कोरोना वाइरस से बचाव हेतु बिहारशरीफ प्रधान डाकघर में एक बेहतर कदम उठाया गया और प्रधान डाकघर में ग्राहकों के बीच मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया. चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वाइरस 123 देशों मे पहुँच गया है. इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या हजारों में है.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है.सरकार कोरोना वाइरस को लेकर लोगो को जागरूक करने पर ध्यान दे रही है.जानकारों का कहना है, कि इसके संक्रमण को फैलने से रोककर ही इसे काबू मे किया जा सकता है.कोरोना वाइरस से बचाव हेतु आज प्रधान डाकघर मे डाकपाल नरोत्तम कुमार के द्वारा मास्क का वितरण किया गया. इससे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहेगा.इस मौके पर श्री शैलेंद्र कुमार, सहायक डाकपाल, अविनाश कुमार पंकज, श्री राजू सिंह, जन संपर्क निरीक्षक, आदि मौजूद थे.