सांस लेने में तकलीफ के बाद वरिष्ठ वकील पटना रेफर , भाई हैं पॉजिटिव

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सिविल कोर्ट शेखपुरा के वरिष्ठ अधिवक्ता एवम शहर के गिरिहिं डा मुहल्ला निवासी आमोद कुमार सिन्हा को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को यहां से पटना रेफर कर दिया गया है। जबकि उनके सहोदर भाई आशुतोष कुमार सिन्हा पॉजिटिव पाए गए है। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक सांस लेने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन स्थिति गम्भीर रहने के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया। इस बाबत बीजेपी के जिला प्रवक्ता राजीव सिन्हा ने बताया कि उन्होंने यहां ओक्सीजन और वाहन की व्यवस्था करके पटना स्थित एक नरसिंग होम में भर्ती करवा दिए है। जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि हाल के दिनों में सम्पन्न जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में महासचिव पद के उम्मीदवार थे।