समय पर अनाज का उठाव कर वितरण करें सुनिश्चित, शिकायत का नहीं दे मौका – एम ओ।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
अलीगंज (समर कुमार उर्फ भानु शेखर ) प्रखंड के अलीगंज आपूर्तिकार्यालय में सभी सभी जन वितरण विक्रेताओं की एक बैठक नव नियुक्त प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी ने योगदान करने के बाद कार्यालय में यह पहली बैठक प्रखंड के सभी डीलरों के साथ करते हुए कहा कि समय पर राशन-किरासन का उठाव कर समय पर लाभुको के बीच वितरण करें। उन्होंने ने बताया कि लाभुको अनाज समय पर दे दें। ताकि शिकायत का मौका नहीं मिले। उन्होंने ने पहली बैठक के दौरान सभी डीलरों से परिचय भी प्राप्त किया।बता दें कि पूर्व में भी गिद्धौर के आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार प्रभार में थे।कार्य में शिथिलता के कारण उन्हें प्रभार से मुक्त कर चकाई के आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता को प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यभार दिया गया है। प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी ने बैठक के दौरान सभी डीलरों को कई दिशा निर्देश भी दिया।मौके पर डीलर जयराम सिंह,कामेश्वर यादव,सच्चिदानंद प्रसाद , मो नेहाल ,रईश कुमार,डाटा ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार के अलावे दर्जनो डीलर मौजूद थे।