अनुसूचित जनजाति सामुदायिक के लोगों को समग्र सेवा हेल्पलाइन के द्वारा जागरूक किया गया।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सोनो (सरोज कुमार दुबे) प्रखंड अंतर्गत कृषि सभागार सोनो में वन अधिकार एवम् वन संरक्षण समिति का आयोजन कर लोगो को वन संरक्षण और वन अधिनियम की जानकारी दी गई,इस आयोजन में मुख्य अतिथि महेश चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई,इस मौके पर उपस्थित सभी विकास मित्र को संबोधित करते हुए महेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वन अधिकार अधिनियम वर्ष 2005 में लोकसभा से पारित हुई इस अधिकार में अनुसूचित जनजाति से आदिवासी व गैर आदिवासी जाति के लोगों को अधिकार दिया गया है कि इन लोगों को वन क्षेत्र के अंदर जमीन की जोत आवाद कर के अपनी भरण पोषण कर सकते हैं,इन लाभार्थियों को सरकार के द्वारा वन अधिकार की मान्यता प्रदान करना जिससे अपने जीवन के साथ साथ पूरे परिवार का भरण-पोषण किया जा सकता है,इस मौके पर मणिमाला देवी, करण सिंह, शमशेर सिंह, शंकर रविदास विकास मित्र समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे