मूर्ति विसर्जन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट कई व्यक्ति घायल मुखिया और सरपंच दोनों नामजद।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सोनो ( सरोज कुमार दुबे ) थाना क्षेत्र के लोहा पंचायत के लोहा गांव में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद अभी तक जारी है । दिनांक 01 फरवरी को मूर्ति विसर्जन को लेकर रविवार शाम को भी दो पक्षों में मारपीट हुआ था।जिसे ग्रामीणों द्वारा समझा बुझा दिया गया ।परंतु वही लडाई सोमवार सुबह उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डण्डा और तलवार बाजी हुई जिसमें लगभग ग्यारह बारह व्यक्ति घायल हुआ है । कुछ घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में इलाज कराया जा रहा है । जबकि कुछ को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है । घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है । वहीं कुछ का इलाज चल रहा है इसमें एक पक्ष के व्यक्ति मुखिया जमादार सिंह सहित उसके भाई और घर के अगल-बगल के लोग शामिल किया हैं जबकि दूसरा पक्ष उसी गांव के शर्मा टोला अवस्थित कुछ लोग हैं। प्रथम पक्ष का आवेदन थाना में दे दिया गया है । प्रथम पक्ष के लोगों का कहना है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सभी व्यक्ति दारू पीकर नंगा नाच कर रहा था। जिसे हम लोगों ने उसका विरोध किया इसी कारण उन लोगों ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दिया जबकि प्रतिपक्ष के लोगों का कहना है कि ऐसा हम लोगों ने नहीं किया है। बल्कि हम लोगों के साथ मुखिया जमादार सिंह और सरपंच बबलू सिंह सहित उनके घर और पड़ोस के लोगों ने हमारे साथ पूरा मारपीट किया और मार के हम लोगों को गिरा दिया । जिससे हम लोग जख्मी हो गए और अगल-बगल के लोगों ने उठाकर तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। जबकि दूसरे पक्ष से 23 व्यक्ति को नामजद किया गया है । इसमें मुखिया जमादार सिंह और सरपंच विश्व विजय सिंह उर्फ बबलू सिंह भी शामिल हैं । दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन दे दिया गया है थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और जल्द ही मामले की जांच कर दोषी व्यक्तियों को सजा दिया जाएगा ।