केजीबी बेलछी की छात्राओं को मिला मेडिकल किट

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सोमवार को अरियरी प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बेलछी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थित बेटियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराया गया । इस अवसर पर डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सतीश कुमार सिंह , डीआरडीए निदेशक सत्येंद्र त्रिपाठी , अंशुमन , स्कूल के एचएम विपिन कुमार रजक , वार्डेन पिंकी कुमारी सिन्हा , लेखपाल नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।इस मेडिकल किट के माध्यम से सभी बेटियां अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर सकेगी। प्रत्येक महीने आवासीय विद्यालय के सभी बच्चियों को स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है ।स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सभी बेटियों को आवश्यक दवाएं और परामर्श भी जाती है।मेडिकल किट पा कर सभी अध्ययनरत बेटियां काफी खुश नजर आ रही थी। डीपीओ ने कहा कि डीएम इनायत खान का प्रयास है कि पढ़ने वाली सभी बेटियों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो ,उसको सभी प्रकार की सुविधा देकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सशक्त और सफल बनाया जाए ।