मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार को एसडीओ अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनू कुमार रॉय अंचल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार,थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक,एसआई जावेद अहमद खान एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। एसडीओ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मुहर्रम में ताजिया जुलुस एवं डीजे पर प्रतिबंधित है। शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों में पर्व को मनाएं। पर्व के दौरान शांति भंग करने के इरादे से किसी भी गतिविधि पर प्रशासन की नजर है। एसडीपीओ सोनू कुमार राय ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों के कारण शांति भंग होती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वैसे लोगों को चिन्हित कर प्रशासन को सूचित करें।इस मौके पर मकसूद राजाछोटू इराकी शाहबाज़ अहमद,आर्यभट्ट चेंतन मंच के संयोजक डॉ सुनील कुमार गावस्कर, मोहम्मद अरफराज साहिल, सदाकत, पप्पू अंसारी, अश्विनी कुमार उर्फ गोल्डी,मोहम्मद मुमताज आलम मोहम्मद सिंकंदर सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना