डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा , राहत कार्य चलाने का निर्देश

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिलाधिकारी इनायत खान रविवार को दलबल के साथ बाढ़ का मुआयना करने घाटकुसुम्भा का दौरा किया। उनके साथ डीडीसी, एडीएम, एसडीएम सहित बड़ी संख्या में आलाधिकारी भी थे। क्षेत्र में बाढ़ के स्थित का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियो को लोगो को सभी प्रकार की सहायता पहुचाने का निर्देश दिया। बाढ़ के कारण गृह विहीन को तत्काल प्लास्टिक की शिट आदि उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने प्रखंड स्तरीय अधिकारी को क्षेत्र में हुए सभी नुकसान का आंकलन करने को भी कहा। जिलाधिकारी वहां पहुचने के बाद बाढ़ से घीरे कई गावो का निरीक्षण किया। बाद में अधिकारियो के साथ बैठक कर इस विभिषका की समीक्षा की। क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ रहे जलस्तर से कई लोगो के घर गिरने को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने उनलोगों को तत्काल राहत पहुचाने को कहा। इसके अलावा नाव और राशन की व्यवस्था भी दुरुस्त करने को कहा.।इस बीच गंगा नदी के जलस्तर में लगतार वृद्धि से प्रखंड में बाढ़ की स्थित लगातर खराब होती जा रही है।8. गंगा की सहायक नदी हरोहर के जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के दर्जनों गाव के लोग कठिनाई का सामना कर रहे हैं। बताया गया कि चौबीस घंटे में जलस्तर में एक फिट की और बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक सप्ताह से जारी इस कठिनाई को लेकर लोगो में भय का माहौल बनता जा रहा है। जलस्तर बढ़ने पर बिजली कम्पनी ने प्रखंड के पानापुर पंचायत के चार गावो की बिजली अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। गुरडा गाव में तीन लोगो के मकान भी जमींदोज हो गया है। क्षेत्र में सभी सडको पर पानी बहने के कारण आवागमन का एक मात्र जरिया नाव ही रह गया है। 2016 में आयी क्षेत्र में भीषण बाढ़ को याद कर लोग भयभीत हो रहे है। लोग जल कैदी बने हुए है। इस बीच जिलाधिकारी के निर्देश पर सीओ निकहत प्रवीण ने गुरडा गाव में गृह विहीन 20 लोगो को प्लाटिक का शिट उपलब्ध करा दिया है। वृंदावन में भी शिट देने के लिए लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। सीओ ने वृन्दावन गाव के लिए एक नाव भी उपलब्ध कराया है।