शेखपुरा : निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप,बिहार,पटना के निदेशानुसार बंदोवस्त कार्यालय,शेखपुरा के सभी संविदा अमीनो को शुक्रवार के दिन आईएल एफएस.एजेंसी के प्रतिनिधि के द्वारा ईटीएस. मशीनों के संचालन हेतु सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण शिविर में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी समीर कुमार ,मासूद आलम , चन्द्रभानु कुमार भी मौजूद थे। शिविर में जिले के कुल 13 अमीनो ने भाग लिया। जिन्हें ईटीएस मशीन से भूमि माप करने का प्रशिक्षण दिया गया। कम्पनी के प्रतिनिधियों में राजेश खन्ना, रामनन्दन और प्रवीण कुमार द्वारा ईटीएस संचालन की जानकारी दी गई। इनलोंगो ने अमीनो को व्यवहारिक जानकारियों के साथ साथ क्षेत्र में जाकर प्रायोगिक जानकारियां भी दिया। मालूम हो कि पिछले दिनों राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग के यहाँ पहुंचे अधिकारियों ने भूमि सर्वे कार्य मे लगे अमीनो को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया था। जिसके आलोक में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।इनदिनों जिला के घाााटकुसुम्भा प्रखण्ड मेंं भूमि सर्वेक्षण कार्य चल रहा है।