बरहट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माताओं के विरुद्ध छापामारी,एक गिरफ्तार।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई/बरहट (संजय कुमार ) जमुई एसपी डॉ0 इनामुल हक मेंगनू के सख्त निर्देश के बाद बरहट थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने शुक्रवार की सुबह अवैध शराब निर्माताओं के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया।छापामारी के क्रम में थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम दल बल के साथ दोबटिया गाँव पहुँचे, जहाँ अवैध देशी शराब का निर्माण कार्य प्रारंभ था।वहीं थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोबटिया निवासी किशुन हेम्ब्रम और छोटेलाल टुडू के द्वारा अवैध देसी शराब बनाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर से किशुन हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर घर में निर्माणाधीन देशी शराब का 6 गैलन फुला जावा महुआ एवं बर्तन को जप्त कर उसे वहीं नष्ट कर दिया गया। साथ ही पुलिस को घर से 5 लीटर देशी अवैध शराब की भी बरामदगी हुई। वहीं छोटे लाल टुडु के घर से 6 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस के आने की भनक लगते ही छोटेलाल टुडू सहित घर के सभी सदस्य भागने में सफल रहे ।                                                       क्या कहतें हैं थानाध्यक्ष                               बरहट थानाअध्यक्ष अब्दुल हलीम कहते हैं कि किसी भी परिस्थिति में अवैध शराब के कारोबारियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।दोनों लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।