बसों का परिचालन हुआ शुरू , यात्रियों को राहत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा।जिले में बसों का परिचालन शुरू हो गया। जिला के अंदर और बाहर भी मंगलवार से बसों का परिचालन शुरू हुआ। सरकार ने कोरोना संकट काल के दौरान जारी सभी नियमो का अनुपालन करते हुए बस संचालन की अनुमति प्रदान की थी। बसों के परिचालन शुरू होने से बस संचालको के साथ साथ आमलोगों ने राहत की साँस ली। बसों के सडक पर नहीं चलने से लोगो को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। बसों के संचालन नहीं होने से टेम्पो सहित अन्य छोटे वाहन मनमाना भाड़ा वसूल कर रहे थे। यह लोगो का एक प्रकार से भयादोहन किया जा रहा था। शेखपुरा और बरबीघा के बीच 15 से 20 रुपया के स्थान पर टेम्पो चालक 40 रुपया तक भाडा वसूल रहे थे। वहीँ शेखपुरा या बरबीघा से बिहारशरीफ जाने के लिए एक सौ रुपया से अधिक का भाडा भुगतान करना पड़ रहा था। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि देर शाम सरकार के बस परिचालन के घोषणा के बाद ही बस संचालक तैयारी में जुट गए थे। सवेरे यहाँ से पटना के लिए बसे खुली. जबकि कई बसे पटना से भी यहाँ सवारी लेकर आई. इसके अलावा जिले के भीतर भी बसों का परिचलन देखा गया। कार्यालय और न्यायालय आदि आने-जाने वाले लोगो को बस चलने से काफी सहूलियत हुई. बस के परिचालन के दौरान सभी को सेनेटाइज कर बस पर चढ़ाया जा रहा था। इसके पूर्व बसों को भी अच्छी तरह सेनेटाइज कर लिया गया था। बस से यात्रा करने वाले सभी यात्री को मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने को कहा जा रहा था। बस पर भी लोगो को दूर दूर बैठाया जा रहा था।