शेखपुरा। सरकार के निर्णयों के अनुसार शाम में भी सब्जी, मिट और मछली की दुकाने खुलने से लोगो ने राहत की साँस ली। इसके पूर्व लॉकडाउन के दौरान ये सभी दुकान सवेरे 06 बजे से 10 बजे तक ही खोले जाने का आदेश जारी किया गया था। इकसे अलावा अन्य सभी आवश्यक और गैर आवश्यक सामग्री की दुकान सवेरे 10 बजे से अपराहन 06 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया था। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि आमलोगों की कठिनाई को ध्यान में रखकर सब्जी आदि की दुकान को शाम के 04 बजे से 06:30 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही सवेरे भी इन दुकानों को खोलने के समय में एक घंटा बढाकर 11 बजे अपराहन तक कर दिया गया है। इसके पूर्व सरकार के निर्णय खासकर सब्जी की दुकानों के कम समय तक खोला रहने के कारण लोगो को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इस व्यवस्था के चलते सब्जी, मिट और मछली बिक्रेता में भी असंतोष देखा जा रहा था। सब्जी बिक्रेताओ के सब्जी भारी मात्रा में दुकान नहीं खुलने के कारण खराब हो जाया कर रहा था। हालाकि इस नयी व्यवस्था का यहाँ बाजारों के भीड़ नियंत्रण पर अच्चा असर पड़ना शुरू हुआ था. बाजारों में लोगो की भीड़ कमी थी। इस नयी व्यवस्था का लोगो ने यहाँ स्वागत किया है।