सोनो (सरोज कुमार दुबे) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो थाने के पुलिस ने दो अभियुक्त को धारा 341/323/354/B 379/506 , के तहत गिरफ्तार कर जमुई जेल भेज दिया गया । बताते चलें कि गिरफ्तार व्यक्ति सोनो थाना के हथिया पत्थर गांव के सहोदर भाई हैं जो कि अपने पड़ोसी के साथ मारपीट और घर में घुसकर और छेड़खानी करने के आरोपी था जिसे गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अभियुक्त केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे गुप्त सूचना के आधार पर ए एस आई रामप्रकाश राम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि छापामारी गश्ती टीम बनाकर बी एमपी जवानों के साथ घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम महेंद्र यादव दुसरा सुरेश यादव पिता मथुरा यादव ग्राम हथिया पत्थर थाना सोनो के निवासी है ।