निरंकारी संत समागम आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई (अवधेश कुमार सिंह/ कुमोद रंजन) जिला के सिकंदरा प्रखंड में 28 फरवरी शुक्रवार को निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय प्रचारक सीमा सचदेवा माताजी ने अपने आशीष वचनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के जीवन महत्ता को बताते हुए उन्होंने कहा की परमपिता परमात्मा एक हैं,हम सभी उनके संतान हैं, इसलिए आपस में ईर्ष्या भेदभाव नहीं होना चाहिए । यही भाईचारा की भावना निरंकारी मिशन का मुख्य उद्देश्य है।आगे उन्होंने कहा की सत्संग इंसान के रूह को परमात्मा से मिलाता है, इसलिए हम बार-बार सत्संग में जाते हैं ,जिससे हमारे रूह की खुराक पूरी होती हैं। इस कार्य में संत गुरु ही एकमात्र दिशा निर्देशक होते हैं जो हमें परमात्मा की ताकत देता है। मालूम हो कि संत समागम कार्यक्रम देशभर में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के विचारों को प्रसारित करने के लिए किया जाता है। जिसमें सफाई अभियान, वृक्षारोपण तथा रक्तदान जैसे महादान का कार्य किया जाता है। इस समागम कार्यक्रम के मंच संचालक निरंकारी मिशन जमुई जिला के संयोजक ओंकार दास जी के द्वारा किया गया एवं इस मौके पर महादेव सिमरिया मुखी महात्मा साधु गोप, रंजीत भगत, रीना बहन, कृष्णा रजक ,कालेश्वर पंडित तथा संत श्रद्धालु उपस्थित थे।