नाली गली निर्माण में विलंब से नागरिक परेशान

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : बरबीघा नगर क्षेत्र के पटेल नगर में मुख्य मंत्री नाली गली योजना के तहत निर्माण नहीं किये जाने से लोगो की परेशानी बढ़ने लगी है। इस सम्बन्ध में स्थानीय निवासी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में इन्होने निर्माण में देरी के लिए बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को जिम्मेवार बताया है। उसने बताया कि इस निर्माण के लिए वित्तिय बर्ष 2018 में ही 03 लाख 78 हजार रुपया की मंजूरी प्रदान की गयी थी। परन्तु स्थानीय दबंगो के दबाव में नगर परिषद द्वारा निर्माण कार्य नहीं करवाया जा सका। नाली निर्माण नहीं होने के अलावा इस मार्ग को दबंगो ने बांध दिया है। जिसके कारण नाली का पानी घर में घुस रहा है।नागरिकों का इस क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है।