नालंदा पुलिस ने आगामी पर्व-त्योहार और चुनाव को देखते हुए विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बिहार थाना पुलिस ने 22 सितंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक ऑम्नी वैन (नंबर JH-10CN-6169) से 53 कार्टन (1272 बोतल) शराब बरामद की।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 113 कार्टन और 15 बोतल (2727 बोतल, 1363.5 लीटर शराब) जब्त की गई।
इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के बिहार थाना अंतर्गत नकटपुरा पंचायत के मुखिया राजा कुआं गांव निवासी ब्रह्मदेव मिस्त्री का पुत्र रामप्रवेश मिस्त्री एवं राजाकुंआं गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र रूपेश यादव महेंद्र यादव का पुत्र कस्तूरी यादव तथा उपरावां निवासी मुसाफिर यादव के पुत्र तुलसी यादव के रूप में की गई है
पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई शराब की सप्लाई चुनाव और पर्व-त्योहार को देखते हुए नालंदा जिले में बड़े पैमाने पर की जानी थी। वहीं, छापेमारी टीम लगातार आगे की कड़ियों को खंगाल रही है ताकि शराब माफ़ियाओं के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।