रजौली (नवाद) थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत में गुरुवार की सुबह लगभग 7:30 बजे तालाब में नहाने गए एक 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है।मृतक युवक की पहचान तेतरिया डीह गांव निवासी जसिया देवी के पुत्र 25 वर्षीय वीरेंद्र भुल्ला के रूप में हुई है।बताया जाता है कि युवक चटकरी गांव के ही गोपाल सिंह के तालाब में नहाने गया था एवं नहाने के क्रम में युवक के डूबने से मृत्यु हो गई है।घटना की सूचना थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सवैयाटांड़ पंचायत के क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी एसआई दशरथ चौधरी को जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु भेजा गया।वहीं एसआई दशरथ चौधरी ने बताया कि मृतक युवक का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा किया जा चुका था।साथ ही बताया कि परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।वहीं इस घटना में परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे।