टोल प्लाजा पर चालकों से की जा रही अवैध वसूली

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) यातायात को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए बने हाईवे पर सुविधाओं के नाम पर टोल टैक्स लिया जाता है,लेकिन कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं।ऐसी ही रजौली थाना क्षेत्र के करिगांव स्थित टोल प्लाजा की बनी हुई है।वाहनों पर फास्टैग व लोकल पास इशू कराये होने के बावजूद जबरन नकदी वसूली जा रही है। कर्मियों के मनमानी से टोल कंपनी को लाखों का चूना लग रहा है।नकद भुगतान का विरोध करने पर चालकों से अभद्रता कर टोल कर्मी मारपीट पर भी आमादा हो जाते हैं।ऐसी स्थिति ज्यादातर रात में टोल संचालकों के किया जाता है।बताते चलें कि हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आने-जाने के लिए अलग-अलग लेन है।दोनों लेन के बीच कहीं अन्य वाहन न घुस सकें,इसके लिए बीच सड़क पर डिवाइडर का निर्माण कराया जाता है।सड़क क्रास करने के लिए डिवाइडरों के बीच में रास्ता दिया गया है।इन्हीं सुविधाओं के एवज में राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण वाहनों से टोल टैक्स ले रहा है, लेकिन टोल कर्मियों अवैध वसूली कर रहे हैं।वाहन मालिक मंतोष कुमार ने बताया कि उनके वाहन स्विफ्ट डिजायर बीआर 01एचएन 4771 है।इसके लिए टोल प्लाजा के नियमानुसार 20 किलोमीटर के अंतराल में होने के कारण 340 रूपए का मंथली लिये हुए हैं।बावजूद इनके वाहन से 14 जूलाई की 10:49 बजे जबरन उनके चालक के द्वारा नकद 150 रूपए ले लिए गए।विरोध करने पर परिवार के साथ होने बाद भी टोल कर्मी गाली गलौज करते हुए परेशान किया गया।जिसके बाद टोल पार करने के बाद वाहन मालिक द्वारा टोल फ्री नम्बर 1033 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई गई।जहां से व्हाट्सएप नम्बर 8810331033 पर मंथली पास एवं जबरन काटा गया रसीद की मांग की गई।वाहन मालिक द्वारा टोल फ्री नम्बर पर रहे व्हाट्सएप पर मासिक पास एवं काटे गए रसीद का फोटो के साथ जानकारी भेज दिया गया है।साथ ही बताया कि इसके लिए वे जिलाधिकारी के समक्ष भी शिकायत करेंगे।उन्होंने बताया कि मेरे गाड़ी का नंबर बीआर 01एचएन 4771 है।लेकिन टोल कर्मी की मनमानी से पैसे वसूल करने के बाद गाड़ी का नंबर रसिद पर 8771 दर्ज कर थमा दिया गया है।विरोध करने के उपरांत मारपीट करने की धमकी दी गयी।वहीं दूसरे ट्रकों के चालकों ने बताया कि सादे कपड़े में मौजूद रहने वाले टोलकर्मियों ने उनसे जबरन नगद भुगतान लिया करते हैं।लेकिन रसीद मांगने के बाद भी नहीं देते हैं।टोलकर्मियों के मनमाने रवैये से चालकों को परेशान होते देखना आम बात हो गई है।

क्या कहते हैं,टोल प्लाजा मैनेजर

इस बाबत पर करीगांव स्थित टोल प्लाजा मैनेजर पंकज सिंह रघुवंशी ने कहा कि ये सब छोटी-मोटी गलती है।हमारे स्टाफ से मिस्टेक हुई होगी और कोई सही जवाब देने के बजाय कॉल काट दिए।