रजौली : शनिवार को रजौली थाने में जनता दरबार आयोजित की गई। सीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद से सम्बंधित 12 मामले आए। इन 12 मामलों में से 8 मामलों को आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन कर दिया गया।
सीओ ने बताया कि शनिवार को चार पंचायतों फरका बुजुर्ग, अंधरवारी, बहादुरपुर एवं रजौली पूर्वी से जमीन विवाद के मामले आए। 12 मामलों में से 8 मामलों को दोनों पक्षों के उपस्थित रहने पर आपसी सहमति से सुलझा दिया गया। वहीं चार मामलों में एक पक्ष की ही उपस्थिति रहने के कारण द्वितीय पक्ष को अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में आने के लिए नोटिस भेजा गया। थाना में चौकीदार परेड के दौरान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने सभी चौकीदारों को गांव में जमीन संबंधित विवादों के साथ शराब निर्माण, परिवहन व इसके सेवन को लेकर थाने को सूचना देने का निर्देश दिए गए हैं।