जमुई (अवधेश कुमार सिंह/ संजय कुमार) लोकसभा के युवा सांसद, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ बिहार 1st,बिहारी 1st, रथ पर सवार होकर होटल जैनेक्स से द्वारका विवाह भवन आए, जहां कार्यकर्ताओं के साथ संबोधन करना था। द्वारका विवाह भवन में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर ,स्मृति चिन्ह एवं तलवार देकर अपने सांसद चिराग पासवान को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में सांसद चिराग पासवान ने कहा क्या कारण है ,कि आजादी के 70 साल गुजर जाने के बावजूद बिहार पिछड़ा है ,एवं बिहारियों को बिहार से बाहर के राज्यों में बिहारी को बिहारी कह कर गाली दिया जाता है ,एवं मजाक उड़ाया जाता है। देखने वाली बात यह है कि दिल्ली ,मुंबई, चेन्नई ,बंगाल सभी राज्य चकाचौंध की नगरी बनी हुई है, वहीं बिहार की हालत खस्ता है, आखिर क्यों? क्यों नहीं कोई मुंबई या दिल्ली या पंजाब के लोग बिहार में रोजगार खोजने आते हैं। हम बिहारियों को ही क्यों रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर के राज्यों में जाना पड़ता है। युवाओं को रोजगार की तलाश में दर- दर की ठोकरें खानी पड़ती है। जबकि बिहार के युवा ही सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस बनते हैं। फिर भी बिहार पिछड़ा क्यों?आखिर इस व्यवस्था का दोषी कौन ? सिस्टम या आम जनता? इसीलिए चिराग का विजन, बिहार 1st, बिहारी 1st को सफल बनाने के लिए 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में युवाओं को आने का निमंत्रण दिया। वहीं इस सभा को सुभाष पासवान, संजय कुमार सिंह, हुलास पांडेय ने भी सभा को संबोधित किया। जमुई के अतिथिगृह में मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता में महावीर की इस जन्म भूमि को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही, जिससे क्षेत्र के युवाओं को अच्छी शिक्षा ,रोजगार एवं स्वास्थ्य का लाभ मिल सके। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताते हुए सांसद ने कहा अन्य राज्यों की तरह बिहार में पुलिस का 100 नंबर सक्रिय करने की बात कही । वहीं हर प्रखंड में महिला थाना के स्थापना करने की बात की, जिससे महिलाएं अपनी शिकायत अपने ही प्रखंड के महिला अधिकारी से कर सकें। प्रेस वार्ता में सरकार की शिकायत ना करते हुए उन्होंने व्यवस्था सुधार में सुझाव देने की बात कही