शेखपुरा : 14 दिनों की अवधि समाप्त करने वाले प्रवासी नागरिकों की कुल संख्या 9327 हो गयी है। सभी को विशेष समारोह आयोजित कर उन्हें छुट्टी देकर उनके घरों में 7 दिनों के लिए कोरोंटाइन किया गया है। सभी को क्वारेंटिन के समय दिए गये डिग्निटी किट में साथ घर ले जाने की अनुमति दी गयी। सभी ने क्वारेंटिन सेंटर पर सेवारत डाक्टर और कर्मियों का धयवाद किया। अपनी कई भूलो के लिए लोगो ने क्षमा याचना भी की। अभी जिला के विभिन्न केंद्रों में 1088 प्रवासी नागरिक निवास कर रहे हैं। सभी प्रवासी नागरिकों की को जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा दी गई है। कोरोना वायरस के लॉकडॉउन और विश्व व्यापी महामारी के संदर्भ में दूसरे राज्यों से प्रवासी नागरिकों का सिलसिला लगातार चल रहा है। जिला में दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले कुल प्रवासियों की संख्या 10,517 हो गई है। जिन्हें 110 बने कोरोंटाइन केंद्रों में रखा जा रहा था। चेवाडा प्रखंड के 16 क्वारेंटिन सेंटर बंद कर दिए गये। गैर रेड जोन से आने वाले 4837 प्रवासी के यहाँ आने पर उनका भी निबंधन किया गया है। इन सभी को स्वास्थ्य जाँच और निबंधन के बाद घर में पृथक रूप से रहने की हिदायत दी गयी है। सरकार के निर्देशों के अलोक में 15 जून के बाद सभी प्रखंड क्वारेंटिन सेंटर बंद कर दिए जायेंगे। बताया गया कि अब बाहर से आने वालो की संख्या भी कम हो गयी है।