बरबीघा : प्रखण्ड अंतर्गत केवटी ओपी क्षेत्र के वभनिमा गांव से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक बाइक चुरा ली। घटना के सम्बंध में बाइक मालिक श्याम किशोर यादव ने स्थानीय बरबीघा थाना में एक प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई है। जिसमे उसने उल्लेख किया कि वह रात्रि में अपनी बाइक को घर के आगे खड़ा कर दिया था। सुबह जगने पर अपनी बाइक को गायब पाया। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक न मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई।