आरटीपीएस काउंटर पर अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आरटीपीएस काउंटर के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने के बाद आसपास में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार दी गई।जिसके बाद अपर थानाध्यक्ष सह एसआई अजय कुमार एवं एएसआई जयशंकर पाण्डेय एवं चौकीदार घटनास्थल पर पहुंचे।बुजुर्ग की तलाशी लिए जाने पर एक कागज मिला जिसमें दो-तीन मांझी का नाम लिखा हुआ पाया गया।किन्तु प्रखण्ड परिसर में आये विभिन्न गांव के लोगों ने मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं कर पाए।वहीं पुलिस पदाधिकारी द्वारा मृतक बुजुर्ग का फोटो खींचकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल किया गया।ताकि वायरल फोटो बुर्जुग के परिजन तक पहुंच पाए।बुजुर्ग की आयु लगभग 80 वर्ष बताई जताई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है।सदर अस्पताल नवादा में बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कर 72 घंटे के लिए शव को सुरक्षित रखा जाएगा।इस दौरान मृतक बुजुर्ग के परिजन को जानकारी होगी तो वे उनका अंतिम संस्कार करेंगे।थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।