बरबीघा। शहर में बाइक चोर गिरोह का आतंक दिनों दिन बढ़ रहा है। इस गिरोह के द्वारा स्थानीय पुलिस को खुली चुनौती दी जा रही है। लगातार बाईक चोरी की घटनाओं से लोग परेशान दिख रहे है। पूरे शहर में गिरोह के बदमाश उत्पाद मचा रखा है। शनिवार को भी चोरों ने शहर के गंजपर मोहल्ले से दिनदहाड़े एक पैशन प्रो बाइक चुरा लिया। यह बाइक बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर गांव निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र राजू कुमार की थी। इस संबंध में बाइक मालिक ने बताया कि वह किसी काम से आज गंजपर मोहल्ले में अपनी बहन के यहां गया था। घर के बाहर बाइक लगाकर घर के अंदर गया, बाहर निकलने पर देखा तो बाइक गायब थी।