बरबीघा : प्रखंड अंतर्गत शत प्रतिशत कोराना रोधी टीकाकरण के लिए चयनित ग्राम मालदह और पुनेसरा में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें पीरामल स्वास्थ्य के नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि बैठक में वार्ड वार सर्वे का जायजा लिया गया है। जिसमें सर्वे के आधार पर दोनों जगह लगभग 40% लोगों ने पहला डोज लगवा लिया है। वहीं बचे हुए लोगों को जल्द से जल्द वार्ड स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाकर लोगों को शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। पुनेसरा में अमृत ग्राम संगठन के बैठक में पीरामल स्वास्थ्य के बी0टी0ओ0 नीरज कुमार द्वारा समूह से जुड़ी दीदियों को टीकाकरण से संबंधित अफवाहों भ्रांतियों से बचकर 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लेने के लिए कहा गया। इस दौरान शिक्षक रामविलास पासवान, जीविका सीएम मंजू देवी, आशा नीलम कुमारी सेविका गमगम कुमारी, वंदना कुमारी, आदि उपस्थित थी।