हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के श्री गोपालनी सभा गौशाला मे सोमवार को गोपाष्टमी पर्व भक्ति भाव तरीके से मनाया गया

मुंगेर
जनादेश न्यूज़ मुंगेर
मुंगेर हवेली खड़गपुर (प्रशांत कुमार) : नगर के गौशाला परिसर में गोपालनी सभा सदस्यों द्वारा गोपाष्टमी पर्व पूरे भक्तिभाव तरीके से मनाया गया। पर्व को लेकर गौशाला परिसर में भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई है। भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सप्तमी तक गौ-गोप-गोपियों की इंद्र के कोप से रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली पर धारण किया था। 8वें दिन अष्टमी तिथि को इन्द्र देव अपने अहंकार को स्वीकार कर भगवान श्रीकृष्ण की शरण में आ गए थे। सभी की रक्षा करने के कारण भगवान श्रीकृष्ण का नाम ‘गोविन्द’ पड़ा, और तभी से गोपोष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसी क्रम में गौशाला परिसर में स्थापित की गई भगवान कृष्ण की प्रतिमा के समीप वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा की। पर्व को लेकर बुधवार को गौ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
वहीं इस मौके पर गोपालनी सभा सचिव योगेश्वर गोस्वामी, गोपालनी सभा उपाध्यक्ष अरूण केसरी, गोपालनी कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सदस्य उमेश मोदी,अशोक कुमार यादव,अनिल कुमार सिंह,राजेन्द्र मंडल,फुलबर देवी,पूर्व चेम्बर अध्यक्ष संजीव कुमार मौजूद थे।