कुर्था (अरवल ) : भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 98 वी जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित शहीद जगदेव मेला का भव्य उद्घाटन आज कुर्था प्रखंड परिसर ने किया गया ।मेले का उद्घाटन नव नालंदा महाविहार के पाली विभाग के प्रोफेसर( डॉ) धम्मा ज्योति ,शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनी राम शास्त्री ,मानववादी चिंतक लक्ष्मण चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से बुद्ध वंदना एवं फीता काटकर किया । तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन संबोधन में प्रोफ़ेसर ज्योति ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद एवं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर समेत अन्य महान विभूतियों ने जो कुर्बानी देकर देश व समाज का उत्थान किया है ,उसे आज आगे बढ़ाने की जरूरत है ।उन्होंने देश में हो रहे पाखंड और अंधविश्वास पर कुठाराघात करते हुए कहा कि धर्म के ठेकेदार विषमता पनपाकर समाज व देश को बांटना चाहते हैं ,हमें इससे सावधान रहना होगा ।समारोह को संबोधित करने वालों में श्रीलंका के बौद्ध विचारक डॉ विमल, शोषित समाज दल के राष्ट्रीय समिति के सदस्य उमेश पटेल आदि प्रमुख थे ।वहीं मंच पर विराजमान अन्य राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेताओं में शोषित समाज दल के प्रदेश अध्यक्ष उषा शरण, महामंत्री रामविलास प्रसाद, कोषाध्यक्ष मथुरा प्रसाद अकेला, चंदन कुमार, टेंगर पासवान ,राम नारायण सिंह ,प्रोफेसर राम विनय, देवेंद्र सिंह, अखिलेश ठाकुर ,तपन कुमार, पूर्व मुखिया रामप्रवेश यादव महिला नेत्री पूनम कुमारी , बबीता कुमारी आदि प्रमुख थे। समारोह में लोक गायक बालेश्वर प्रसाद अपने ओजस्वी पूर्ण गीतों से लोगों को खूब आकर्षित किया। मंच का संचालन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रघुनी राम शास्त्री ने किया।