बरबीघा : प्रखंड क्षेत्र के तेउस गाव स्थित साईं मंदिर में 07 फरवरी से वार्षिक साईं महोत्सव की शुरुआत की जा रही है। यह महोत्सव 11 तारीख तक जारी रहेगा। इस दौरान एक से बढ़कर दूसरा अध्यात्मिक,संस्कृतिक और निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आदि का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में साईं मंदिर समिति के चतुरानन्द सिंह, रुपेश कुमार राजू, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन साईं धुन के साथ इसकी शुरुआत होगी। महोत्सव के उद्धाटन के लिए जिलाधिकारी इनायत खान, एसपी दयाशंकर, सिविल सर्जन आदि को आमंत्रित किया गया है। दूसरे दिन तेउस से लेकर बरबीघा नगर क्षेत्र तक विशाल व भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा। 09 तारीख को इस महोत्सव के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में जिला के नामचीन डाक्टरों के साथ निकटवर्ती जिलो के प्रसिद्ध चिकित्सक भी अपनी सेवा देंगे।11 फ़रवरी को भव्य साईं स्नान और विशाल भंडारा के साथ इस आयोजन का समापन किया जायेगा। महोत्सव के सफल और भव्य आयोजन के लिए समिति द्वारा सभी तैयारिया लगभग पूरी कर ली गयी है।