बरबीघा : स्थानीय एसकेआर कॉलेज बरबीघा शेखपुरा के दर्शन शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ हरि नारायण गुप्ता का बृहस्पतिवार की सुबह अपने आवास पटना में आकस्मिक निधन हो गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ नवल प्रसाद ने कहा कि उनके निधन से परिवार काफी मर्माहत है ।उन्होंने महाविद्यालय परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर उनकी आत्मा की शांत प्रदान करने की कामना की । मालूम हो कि छह माह पूर्व ही डॉ हरिनारायण गुप्ता इस कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर पूर्व प्राचार्य डॉ रामविलास सिंह सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।