NMCH अधीक्षक ने जारी किया पत्र,कहा-Remdesivir की उपयोगिता नहीं, WHO का दिया हवाला

बिहार
जनादेश न्यूज़ बिहार
: कोरोना संक्रमण के बीच बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेड एंड हॉस्पिटल (NMCH) से चौंकाने वाली बात सामने आई है. राज्य के कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल NMCH ने एक पत्र जारी कर कहा है कि कोरोना के इलाज में रेमडेसिविर की कोई उपयोगिता नहीं है.
NMCH के अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Heath Organisation) की गाइडलाइंस का हवाला दिया है. इसमें तमाम शोध और अनुसंधान का भी हवाला दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, कोरोना के इलाज में कई राज्यों रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत हो गई है और इससे बिहार में अछूता नहीं है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों में रेमडेसिविर की मांग इलाज के लिए बढ़ गई है. लेकिन कई जगहों से दवा की कालाबजारी को लेकर भी सूचना सामने आ रही है. साथ ही, कोरोना पीड़ित मरीजों के परिजन दवा के लिए चक्कर लगा रहे हैं.
बता दें कि पूरे देश इस वक्त बुरी तरह कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित है और इससे बिहार भी अछूता नहीं है. बुधवार को राज्य में 12,222 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, जो अब तक एक दिन में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 56 संक्रमितों की मौत हुई है.