राज्य सरकार की नाकामियों को मुद्दा बनाकर पदयात्रा करने का निर्णय

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : अंचल कमिटी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक सीपीआई कार्यालय स्टेशन रोड मे .सीताराम मांझी के अध्यक्षता एंव जिला पर्यवेक्षक प्रभात कुमार पाण्डेय पार्टी जिला सचिव के उपस्थिति मे हुआ । बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि दलितों व कमजोर तबको के विरुद्ध बढ़ती हिंसा और उसमे व्याप्त डर ,करोना के चलते गरीबो मे व्याप्त भुखमरी, प्रशासन के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार राशन और किरासन में दिनदहाड़े लूट मनरेगा कार्यों में मजदूर के जगह मशीन के द्वारा काम और साथ में भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध बेरोजगारी शिक्षा व स्वास्थ्य बदहाली को शेखपुरा जिले समेत राजभर में चुनावी मुद्दा पार्टी बनाएगी जिला सचिव ने कहा कि शेखपुरा समेत पूरे बिहार में 243 सीटों पर महागठबंधन के मजबूत के पक्ष में मजबूती से काम करेगी एलडीए के सफाया किया जाएगा। बैठक में विधानसभा चुनाव की विस्तार से रणनीति बनाई गई। सभी शाखाओं की बैठक गांव गांव में गांव सभा एवं पद यात्रा यात्रा बड़े पैमाने पर किया जाएगा ।एनडीए के नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करने का फैसला लिया गया। बैठक में अंचल सचिव चंद्र भूषण प्रसाद कृष्ण नंदन यादव ललित शर्मा वीरेंद्र पांडेय दिनेश कुमार सुविधा देवी नरेश माझी नीतीश कुमार गोलू मेघन मांझी सोमेश सभी अंचल कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।