शेखपुरा : जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र के भोजडीह गाव निवासी व समाजसेवी दिलीप साव को तैलिक साहू समाज का जिला सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने की है। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को सर्वोच्च्य प्रदान करने की शुभकामना दी है। इस नियुक्ति पर सुरेंद्र साव , राजेश दास , शशिभूषण प्रसाद , ओमप्रकाश गुप्ता सहित समाज से जुड़े कई गणमान्य लोगो ने भी बधाई दी है। समाज से जुड़े लोंगो ने आशा जताई कि इनके नेतृत्व में समाज का विकास तेज गति से हो सकेगा।