युवक की क्षत – विक्षत लाश रेल पटरी पर मिली,गांव में पसरा मातम

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखोपुरसराय : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ओनामा गांव के 22 वर्षीय युवक निलेश कुमार उर्फ मतलू कुमार की सर कटी एवं टुकड़ों में बंटी लाश गुजरात के सूरत और उधना स्टेशन के बीच पटरी पर मिली। युवक ओनामा गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र बताया गया है। वह अपने माता-पिता के साथ रोजी रोटी की जुगाड़ में गुजरात के सूरत शहर में रहता था। लड़के के पिता संजय सिंह ने बताया यहां रहकर प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था।इसी के बदौलत मेरा परिवार चल रहा था। यह पूछने पर कि किसी से दुश्मनी थी उन्होंने अपनी अनभिज्ञता जताई। गांव में युवक की मौत खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।