बाहर से आये 7 लोंगो का स्वास्थ्य जांच गांव पहुँचकर किया

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा।स्वास्थ्य टीम ने सदर प्रखंड के गोपीचक, मुरारपुर, कुसुमभा, जियनबीघा से सात लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद होम कोरोंटाइन की सलाह दिया है। वही जमालपुर के गुणसागर से एक कोरोना पॉजिटिव के संपर्क की संभावना को लेकर कुसुमभा बेलदरिया लौटे तीन लोगों को जिला मुख्यालय में बनाये गये कोरोंटाइन सेंटर में रखकर उनके सैंपल की जांच को पटना भेजा गया है। इस संबंध में प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ धीरज किशोर के नेतृत्व में टीम ने गोपीचक, कुसुंभा और जीएनबीघा और मुरारपुर से दो-दो लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होम कोरोंटाइन की सलाह दी। वहीं गोपीचक के एक व्यक्ति को भी यही सलाह दी गई। यह सभी व्यक्ति जिला में बाहर से आए थे। परंतु कुसुमभा बेल दरिया के दो महिला सहित तीन लोगों को जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये कोरोंटाइन सेंटर में रखते हुए उनके सैंपल को जांच के लिए पटना भेज दिया गया है।