शेखपुरा : जिला मुख्यालय में बनाए गए कोरोना वायरस के आइसोलेशन और कोरोंटाइन सेंटर पर आयुष चिकित्सकों की तैनाती की गई है। सरकार के निर्देशों के तहत सिविल सर्जन ने यह प्रतिनियुक्ति की है। इनके साथ स्वास्थ्य कर्मी भी तैनात किए गए हैं। इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यास मध्य विद्यालय में बनाए गए कोरोंटाइन सेंटर में डॉ रेखा कुमारी, डा रितिका कुमारी, डॉ नरेश पासवान, डॉ अरमान कुरेशी के साथ आरती कुमारी,पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी, शीतल मणि कुमारी और मुकेश पांडे को तैनात किया गया है। वहीं अशोका होटल में बनाए गए कोरोंटाइन सह इलाज केंद्र पर डॉ सुधीर कुमार शर्मा, डॉ ताहिर हुसैन, डॉ हेमा इकवाल, डॉ धनंजय कुमार के साथ सुनीता कुमारी, गुड़िया कुमारी, नीलम कुमारी, अनुराधा कुमारी, संतोष पांडे और सर्वेंद्र कुमार को तैनात किया गया है। इन दोनों केंद्र पर प्रभारी के रूप में डॉ कमल कृष्ण रंजन और डाँ अरविंद कुमार को तैनात किया गया है। इन सभी को रोस्टर के अनुसार इन केंद्रों पर ड्यूटी बजाने का आदेश दिया गया है। इन लोगों और चिकित्सकों और कर्मियों कि अब्सेंटी भी इस केंद्र पर ही बनेगा। इन केंद्रों पर आने वाले व्यक्तियों के सैंपल लेने और उसके स्वास्थ्य का प्रतिवेदन भी प्रतिदिन सिविल सर्जन को देने का निर्देश जारी किया गया है। प्रभारी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी इन दोनों केंद्रों के वरीय प्रभार में रहेंगे।