बरबीघा : रविवार को जिले बरबीघा से होकर गुजरनेवाली बिहारशरीफ बरबीघा – मोकामा एनएच 82 सड़क मार्ग बरबीघा में हल्की बारिश में ही झील का स्वरूप ले ली। इस बारिश के दौरान बरबीघा नगर क्षेत्र के हटिया मोड़,थाना चौक,कोयरीबीघा आदि जगहों पर सड़क के गढ्ढो में पानी जमा हो गया। नगर के लोग इस फजीहत से निजात पाने के लिए बरसों से तरस रहे है। गर्मी और जेड के मौसम में जहां इस जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिचकोले खाते वाहन पर सवार लोग धूल से धूसरित होकर गुजरते है। तो वहीं बारिश के दिनों कीचड़ और पानी का सामना करने को विवश है। वही हल्की बारिश में ही उस पर चलना भी मुश्किल हो जाता है।बरसात के दिनों में तो सड़कों पर जहां-तहां 3 से 4 फीट तक के गड्ढे उभर जाते हैं।सड़क मरम्मत ही की बाट जोहते जोहते नगर वासियों की आंखें पथरा गई है लेकिन उन्हें दिलासा के सिवा और कुछ नहीं मिलता है।धूल और कीचड़ के लिए मशहूर हो चुकी नगर परिषद से गुजरने वाली सड़क का हाल ऐसी कभी नहीं थी। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा तथा स्थानीय नेताओं की शिथिलता का परिणाम है कि 2 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 3 वर्षों से शहरवासियों का जीना हराम कर दिया है।अभी भी शहर वासियों को किसी मसीहा की तलाश है जिसके पहल पर सड़क का कायाकल्प हो और शहरवासियों को इस मुसीबत से छुटकारा मिल सके।