नवादा : अक्षय तृतीया के दिन बेमौसम बरसात से धनार्ज नदी में बाढ़

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
रजौली  : प्रखंड क्षेत्र में दोपहर से हो रहे छिटपुट तरीके से बैशाख माह के अक्षय तृतीया के दिन लगातार बेमौसम वर्षा से धनार्जय नदी में रविवार को अचानक बाढ़ आ गई। नदी के दोनों छोर को बाढ़ का पानी छू कर जा रहा था। इस दृश्य को देखकर लोग उत्सुक दिखे।इस दृश्य को देखने के लिए लॉकडाउन में भी शहरवासी भी टूटे पुराने पुल के समीप खड़े दिखे। 
नदी के आस-पास के लोग भी धनार्जय नदी में अचानक आयी बाढ़ के दृश्य को देखा और उसे अपने कैमरे और मोबाइल कैमरे में कैद करने से नहीं चूके।टूटे हुए पुराने पुल का चल रहे नवीनीकरण कार्य के दौरान आवागमन के लिए बनाये गये डायवर्सन को भी बाढ़ ने अपने साथ बहा ले गया।
पुल के समीप से होकर गुजरने गुजरने वाले लोग अनायास धनार्जय नदी में आई अचानक बाढ़ को देखकर उत्सुक हो गए और वे लोग भी सेल्फी लेने से पीछे नहीं हटे। शहरवासियों का कहना था कि अप्रैल माह में धनार्जय नदी में इस तरह का बाढ़ शायद कभी आया होगा। रंजीत सिंह, दिलीप साव, पवन पंडित, मनीष कुमार सोनी, बब्लू पंडित, प्रकाश पंडित, अमन कुमार 
ने कहा कि अपनी याद में बैशाख महीने के अक्षय तृतीया के दिन में धनार्जय नदी में बाढ़ आना पहली बार देखा। बाढ़ को देखकर लोग काफी उत्सुक नजर आए।