उक्त सूचना पर सोनो थानाध्यक्ष के साथ अवैध पटाखा दुकानों पर छापेमारी की गई और पटाखों को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त दुकानदारों पर मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।वहीं दूसरी ओर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पटाखा बिक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि इस छापेमारी अभियान में डीएसपी के साथ थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार व पुलिस जवान शामिल थे।


