45 हजार से अधिक लोगों को किया गया टीकाकृत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : कोरोना से बचाव के लिए चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में लाभुको की संख्या 45 हजार के पार कर गयी है। जिले में टीका की कमी के बाद भी सुव्स्वस्थित तरीके से धीरे धीरे गति देने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में टीका के लगभग 50 हजार डोज अभी तक पंहुचा है। टीका की एक बड़ी खेप शाम तक भी यहाँ पहुचने वाली है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नियमित टीकाकरण बुधवार और शुक्रवार के दिन कोरोना टीकाकरण जिले के साथ केन्द्रों पर चलाया जाता है। शेष दिन लोगो की उपलब्धता के आधार पर 15 से 30 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 6391 लोगो को टीका का दूसरा डोज भी दिया जा चूका है। 45 बर्ष से उपर के 39 हजार लोग टीका की पहली डोज ले चुके हैं। बताया गया कि टीका कोरोना से बचाव में बहुत ही मददगार साबित हो रहा है। दोनों डोज लिए लोगो के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी उनमे कोरोना की तीव्रता नहीं देखी जा रही है।