15 अगस्त से पहले दिल्ली से लेकर मुंबई तक तिरंगे की रोशनी में दिखा पूरा देश, देखें फोटो

देश
जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
भारत 15 अगस्त को आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहा है। इसके लिए तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। चौक-चराहों और बड़े-बड़े स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से सजाया जा रहा है। चाहे वह मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल हो या फिर दिल्ली का कनॉट प्लेस, हर जगह तिरंगे झंडे अभी से दिखने लगे हैं। यहां की इमारतों की तिरंगे की रोशनी से जगमग कर दिया गया है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले, मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) भवन को तिरंगे से रोशन किया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य जगहों पर भी तैयारी दिख रही है।

इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तैयारी चल रही है। दिल्ली में कनॉट प्लेस का भीतरी घेरा स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे से जगमगा रहा है।
जम्मू कश्मीर में श्रीनगर पुलिस ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए शहर में होर्डिंग लगाए हैं। डीएसपी श्रीनगर ईस्ट मोहि-उद-दीन कहते हैं, ”ये होर्डिंग्स शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं। शहर की प्रमुख सड़कों पर इस तरह के और होर्डिंग लगाए जाएंगे।”