हथियावां पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष सियाराम सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिले में प्रथम चरण में होनेवाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन पत्र भरने के पहले दिन मंगलवार को सदर प्रखंड के हथियावां पैक्स से अध्यक्ष पद हेतु पूर्व पैक्स अध्यक्ष सियाराम सिंह अपने समर्थकों के साथ सदर प्रखंड कार्यालय शेखपुरा पहुँचकर नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र भरने के क्रम में वे जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम पहुँचकर कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में स्थापित दिवंगत कांग्रेस सांसद राजो सिंह जी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया। मालूम हो कि इस चुनाव क्षेत्र से पहली बार उनके खिलाफ मृत्युंजय कुमार ने भी आज ही अपना नामांकन पत्र भरा। उनके साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष बुद्धन भाई सहित अन्य मौजूद थे।