सदर अस्पताल में दुरुस्त करने को डी एम ने किया कई परिवर्तन

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल शेखपुरा के कार्यकलाप में आमूल चूल परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में नया रोस्टर जारी किया गया है ।जिसके तहत 24 घंटे सदर अस्पताल में इलाज की जाएगी इसके लिए प्रत्येक शिफ्ट में दो दो डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गई है अब सभी डॉक्टरों को न्यूनतम 8 -8 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।
सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि निर्देश के आलोक में सभी डॉक्टरों को कम से कम प्रतिदिन 8 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
सदर हॉस्पिटल के नये रोस्टर के अनुसार 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें तीन शिफ्ट में 2 -2 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि नए रोस्टर के अनुसार डॉ सुनीता कुमारी आंख रोग विशेषज्ञ प्रतिदिन सुबह 8:00 से 2:00 अपराह्न तक बैठेगी। इसके अलावे दांत रोग के डॉक्टर संगीता कुमारी भी प्रतिदिन सुबह 8:00 से 2:00 अपराह्न तक रोगियों की देखरेख करेगी। डीपीआरओ ने कहा कि इसके साथ-साथ (गाइनेकोलॉजिस्ट )स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर खुशबू कुमारी एवम डॉक्टर आनंददिया प्रतिदिन 8:00 बजे सुबह से 2:00 अपराहन तक चिकित्सा सुविधा सुलभ कराएगी। ओपीडी पूर्व की भांति 8:00 बजे सुबह से 2:00 अपराहन तक प्रतिदिन किया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी डॉक्टरों का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। जिसके तहत कोई भी रोगी या उनके परिजन कहीं से भी मोबाइल नंबर से संपर्क कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परामर्श और सलाह ले सकते हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि नया रोस्टर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।