शेखपुरा / अरियरी : जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रंका गांव में बिजली के करंट युक्त गिरे हुए तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी । सूत्रों ने बताया कि मृतक 50 वर्षीय मुन्दिरक यादव अपने मवेशियों का चारा लाने के लिए घर से निकला था। सूत्रों ने बताया कि 440 वोल्ट का तार आये हुए यास तूफान की बजह से गिर गया था। चारा लाने के लिए घर से वह निकला था कि गिरे हुए विधुत की तार के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। अरियरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया । बाद शव को परिजनो को सौप दिया गया । घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। वहीं ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग की है।